कृषि मंत्रालय ने आलू की 4 नई Potato Variety को दी मंजूरी

किसानों और आलू उद्योग के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने केंद्रीय बीज समिति की सिफारिशों के आधार पर आलू की चार नई Potato Variety को देशभर में उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है। ये किस्में ICAR – केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (CPRI), शिमला द्वारा विकसित की गई हैं।

📢 किसान भाइयों के लिए ज़रूरी सूचना!
हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें और रोज़ाना पाएं ताज़ा मंडी भाव, खेती टिप्स और सरकारी योजनाओं की जानकारी सबसे पहले! 🌾📲

नई मंजूर की गई किस्में हैं:

  • कुफरी रतन
  • कुफरी तेजस
  • कुफरी चिपभारत-1
  • कुफरी चिपभारत-2

इन Potato Variety की खासियत है कि इनमें उच्च उपज, बेहतर भंडारण क्षमता और प्रोसेसिंग योग्य गुण मौजूद हैं, जो किसानों और प्रोसेसर दोनों के लिए लाभकारी साबित होंगी।

1. कुफरी रतन | Potato Variety

  • मध्यम अवधि (90 दिन) में तैयार होने वाली किस्म।
  • उपज क्षमता: 37–39 टन/हेक्टेयर।
  • गहरे लाल रंग के अंडाकार कंद, पीले गूदे के साथ।
  • उत्तर भारत के मैदानी और पठारी क्षेत्रों के लिए उपयुक्त।
  • बेहतर स्टोरेज क्षमता।

2. कुफरी तेजस

  • लगभग 90 दिन में तैयार, उपज 37–40 टन/हेक्टेयर।
  • गर्मी सहनशील, शुरुआती और मुख्य मौसम दोनों के लिए उपयुक्त।
  • कंद सफेद क्रीम रंग के, सफेद गूदे वाले।
  • हरियाणा, यूपी, एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के लिए उपयुक्त।
  • परिवेशी तापमान में भी अच्छी भंडारण क्षमता।

3. कुफरी चिपभारत-1 | Potato Variety

  • विशेष रूप से चिप्स निर्माण के लिए विकसित।
  • 100 दिन में तैयार, उपज 35–38 टन/हेक्टेयर।
  • सफेद क्रीम रंग के गोल कंद, सफेद गूदे के साथ।
  • शुष्क पदार्थ 21% तक और शर्करा कम — जिससे चिप्स की गुणवत्ता बनी रहती है।
  • उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के राज्यों तक उपयुक्त।

4. कुफरी चिपभारत-2

  • जल्दी पकने वाली किस्म (90 दिन)।
  • उपज क्षमता 35–37 टन/हेक्टेयर।
  • चिप्स निर्माण और प्रोसेसिंग के लिए आदर्श।
  • कंद सफेद क्रीम रंग के, अंडाकार और क्रीम गूदे वाले।
  • उच्च शुष्क पदार्थ (21%) और कम शर्करा स्तर।
  • हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु के लिए उपयुक्त।

किसानों और उद्योग को लाभ

ICAR-CPRI के निदेशक डॉ. ब्रजेश सिंह ने कहा कि ये नई Potato Variety न केवल आलू की उत्पादकता बढ़ाएंगी बल्कि प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को भी मजबूत बनाएंगी। इससे किसानों की आमदनी में इजाफा होगा और आलू आधारित खाद्य उद्योग को नई दिशा मिलेगी।

📢 किसान भाइयों - विशेष सूचना!
सरकारी योजनाओं की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए अभी जुड़ें हमारे विशेष WhatsApp ग्रुप से!
मिलेगी सभी नई कृषि योजनाओं, सब्सिडी और लोन की पूरी जानकारी 💰🌾

नमस्ते दोस्तों! 🙏 मैं राहुल पाटीदार, FarmHindi.com से जुड़ा हूँ, जहाँ हम कृषि, मंडी भाव और ग्रामीण विकास से जुड़ी विश्वसनीय, शोध-आधारित जानकारी आप तक पहुँचाते हैं। हमारी टीम विशेषज्ञों द्वारा सत्यापित तथ्यों और आसान भाषा में लिखे गए लेख प्रकाशित करती है, जो किसानों और गाँवों से जुड़े लोगों के लिए हर दिन उपयोगी साबित होते हैं। हम रोज़ाना देशभर की प्रमुख मंडियों जैसे इंदौर, उज्जैन, नीमच आदि के प्याज, लहसुन और अन्य फसलों के ताज़ा रेट भी फोटो सहित उपलब्ध कराते हैं। अगर आपको हमारा काम पसंद आता है, तो कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों के साथ साझा करें और नवीनतम जानकारी पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें। आपका सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है! 🌱

📣 किसान भाइयों!
क्या आप रोज़ाना के ताज़ा मंडी भाव अपने मोबाइल पर पाना चाहते हैं?
तो फिर देर किस बात की! अभी हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें और लाभ उठाएं 📲

Leave a Comment