स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार: प्रधानमंत्री मोदी का नया अभियान

नारी स्वास्थ्य ही है परिवार और राष्ट्र की नींव

#swachhnarisashaktparivar महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं। वे प्रेरणा, पोषण और संस्कार की पहली पाठशाला हैं। लेकिन ज़िम्मेदारियों के बोझ तले अक्सर वे अपनी ही सेहत और पोषण को नज़रअंदाज़ कर देती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विज़न है “Women Led Development” और इसके लिए जरूरी है स्वस्थ नारी शक्ति का निर्माण

📢 किसान भाइयों के लिए ज़रूरी सूचना!
हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें और रोज़ाना पाएं ताज़ा मंडी भाव, खेती टिप्स और सरकारी योजनाओं की जानकारी सबसे पहले! 🌾📲

बेटी से लेकर मातृत्व तक: हर पड़ाव पर सशक्तिकरण

सरकार ने बेटी के जन्म से लेकर जीवन के हर चरण में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएँ चलाई हैं। इसी क्रम में अब स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष बल दिया जा रहा है।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

17 सितंबर 2025 को मध्यप्रदेश के धार से “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान शुरू किया जा रहा है।

  • इस अवसर पर देशभर में महिलाओं और बेटियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे।
  • साथ ही आठवें राष्ट्रीय पोषण माह और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत भी होगी।
  • महिलाओं को मातृत्व लाभ प्रदान किए जाएंगे और सुमन सुरक्षित मातृत्व एवं नवजात सखी चैटबॉट जैसी डिजिटल पहल का उद्घाटन होगा।

स्वास्थ्य शिविरों में मिलने वाली सेवाएँ

  • ईएनटी, रक्त शर्करा, रक्तचाप और मधुमेह जांच
  • क्षय रोग, कैंसर, एनीमिया व सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग
  • मानसिक स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता पर परामर्श
  • गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच और पोषण सलाह

पोषण और जीवनशैली पर फोकस

जीवन की भागदौड़ में खानपान का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे डायबिटीज, थायरॉयड और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियाँ बढ़ रही हैं। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी ने आह्वान किया है कि तेल और चीनी की खपत कम से कम 10% घटाएं

डिजिटल और सामुदायिक पहलें

  • सुमन सुरक्षित मातृत्व एवं नवजात सखी चैटबॉट: गर्भवती महिलाओं और माताओं को एआई आधारित स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराता है।
  • आदि कर्मयोगी अभियान: आदिवासी महिलाओं और परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प। 1 लाख गाँवों में 20 लाख से अधिक कर्मयोगियों के जरिए यह अभियान 11 करोड़ से अधिक जनजातीय भाई-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

जन आंदोलन की ओर कदम

17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक यह महा अभियान चलेगा। उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें और इसे स्वास्थ्य एवं पोषण का जन आंदोलन बनाया जाए।

❓ स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान से जुड़े FAQ

Q1. स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कब और कहाँ शुरू हो रहा है?
👉 यह अभियान 17 सितंबर 2025 को मध्यप्रदेश के धार से शुरू होगा।

Q2. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
👉 महिलाओं और किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ व पोषण जागरूकता प्रदान करना और परिवार व समाज को सशक्त बनाना।

Q3. स्वास्थ्य शिविरों में क्या-क्या सुविधाएँ मिलेंगी?
👉 ईएनटी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, क्षय रोग, कैंसर, एनीमिया, सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य, प्रसव पूर्व जांच और पोषण परामर्श

📢 किसान भाइयों - विशेष सूचना!
सरकारी योजनाओं की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए अभी जुड़ें हमारे विशेष WhatsApp ग्रुप से!
मिलेगी सभी नई कृषि योजनाओं, सब्सिडी और लोन की पूरी जानकारी 💰🌾

Q4. राष्ट्रीय पोषण माह 2025 कब मनाया जाएगा?
👉 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक पूरे देश में मनाया जाएगा।

Q5. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलते हैं?
👉 गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को आर्थिक मदद, सही पोषण और स्वास्थ्य सेवाएँ दी जाती हैं।

Q6. सुमन सुरक्षित मातृत्व एवं नवजात सखी चैटबॉट क्या है?
👉 यह एक AI आधारित डिजिटल चैटबॉट है, जो गर्भवती महिलाओं और माताओं को स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी सही जानकारी तुरंत उपलब्ध कराता है।

Q7. इस अभियान में पोषण और खानपान से जुड़ी कौन सी सलाह दी गई है?
👉 प्रधानमंत्री मोदी जी ने लोगों से अपील की है कि खाने में तेल और चीनी की खपत कम से कम 10% घटाएँ

Q8. आदि कर्मयोगी अभियान किसके लिए है?
👉 यह अभियान आदिवासी महिलाओं और परिवारों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया है।

Q9. यह अभियान कितने दिन तक चलेगा?
👉 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक पूरे देश में इसका आयोजन होगा।


📣 किसान भाइयों!
क्या आप रोज़ाना के ताज़ा मंडी भाव अपने मोबाइल पर पाना चाहते हैं?
तो फिर देर किस बात की! अभी हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें और लाभ उठाएं 📲

Leave a Comment